Trump के फैसले से IT सेक्टर में खलबली! आपके पोर्टफोलियो में हैं ये शेयर, तो हो जाएं अलर्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत के आईटी सेक्टर को बड़ा झटका दिया है। भारत की TCS, विप्रो, HCL सहित 8 बड़ी टेक कंपनियों के ग्रीन कार्ड आवेदन से जुड़े PREM को सस्पेंड कर दिया है।

Trump Visa Action PREM Impact on IT Sector : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने भारतीय IT सेक्टर को बड़ा झटका दिया है। Microsoft, Infosys, Tata Consultancy Services (TCS), Wipro और HCL Technologies समेत 8 बड़ी टेक कंपनियों को विदेशी कर्मचारियों के Green Card आवेदन से जुड़े पर्मानेंट लेबर सर्टिफिकेशन (PERM) प्रोग्राम से सस्पेंड कर दिया है। अमेरिकी प्रशासन ने इन कंपनियों पर वर्कर वीजा सिस्टम के कथित दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं। इस फैसले के बाद भारतीय IT कंपनियों के शेयरों को लेकर निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। गुरुवार को अमेरिकी बाजार में Infosys और Wipro के ADR करीब 3% गिरे। अब शुक्रवार, 9 अक्टूबर को भारतीय बाजार में Infosys, TCS, Wipro और HCL Tech समेत IT शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी।

Trump Visa Action

ट्रंप के वीजा एक्शन से आईटी शेयरों में बिकवाली का दबाव

ट्रंप प्रशासन ने किन IT कंपनियों पर लिया एक्शन?

अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance और लेबर मिनिस्टर Keith Sonderling ने गुरुवार, 8 अक्टूबर को इस कार्रवाई की जानकारी दी। जिन 8 कंपनियों के नाम सामने आए हैं, उनमें Microsoft, Adobe, Cognizant, Infosys, Tata Consultancy Services (TCS), Wipro, HCL Technologies और Capgemini शामिल हैं। लेबर डिपार्टमेंट के मुताबिक, इन कंपनियों से जुड़े नए और पहले से लंबित PERM आवेदनों की प्रक्रिया रोक दी गई है। उपराष्ट्रपति JD Vance ने संकेत दिया कि यह निलंबन अनिश्चित अवधि तक जारी रह सकता है।

End of Feed