भारत को रूसी तेल खरीद पर प्रतिबंध लगाने वाले ट्रंप अब खुद रूस से खरीदेंगे डीजल

शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के बाद ट्रंप ने कहा कि रूस तुरंत अमेरिका को डीजल की सप्लाई करेगा। यह ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब अमेरिका ने रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर भारी टैरिफ लगाने के लिए कानून बना रखा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से डीजल खरीदने का एलान किया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के बाद अमेरिका ने रूसी डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदियों में अस्थायी छूट भी दी है। ईरान युद्ध के कारण बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच इस फैसले को अहम माना जा रहा है। खास बात यह है कि अमेरिका पहले भारत समेत रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर दबाव बनाता रहा है। अब खुद रूस से ईंधन खरीदने की तैयारी कर रहा है।

Trump Russia Oil Deal

भारत को रूसी तेल खरीद पर प्रतिबंध लगाने वाले ट्रंप अब ख़ुद रूस से खरीदेंगे डीजल

पुतिन से बातचीत के बाद ट्रंप ने क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप ने 9 अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर बताया कि रूस तुरंत अमेरिका और वैश्विक बाजार को 3 लाख टन से अधिक डीजल की आपूर्ति करेगा। इसके बाद नवंबर में 5 लाख टन और फिर 10 लाख टन डीजल देने की बात कही गई है। ट्रंप के मुताबिक, रूस की रिफाइनरियों की स्थिति को देखते हुए आगे भी करीब 30 लाख टन डीजल की आपूर्ति की जा सकती है। हालांकि, रूस की ओर से इन सभी मात्राओं और उनकी समयसीमा की पूरी तरह पुष्टि नहीं की गई है।

End of Feed