Trump की शेयर बाजार में धुआंधार ट्रेडिंग, जून में किए 1000 से ज्यादा ट्रेड, कहां बनाया पैसा?

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 24, 2026, 12:09 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रियल एस्टेट कारोबारी हैं। लेकिन, इसके साथ ही वे एक ट्रेडर भी हैं। इस साल जून में ट्रंप ने 1000 से ज्यादा ट्रेड किए हैं। जानें ट्रंप ने ट्रेडिंग से कितना पैसा बनाया?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की शेयर बाजार में सक्रियता एक बार फिर सुर्खियों में है। ताजा वित्तीय खुलासे के मुताबिक, ट्रंप के निवेश खातों में जून के दौरान 1,000 से ज्यादा सिक्योरिटीज ट्रेड हुए। इन सौदों की कुल घोषित वैल्यू करीब 7.81 करोड़ डॉलर से 26.31 करोड़ डॉलर के बीच रही। खास बात यह है कि दस्तावेज में हर ट्रेड की सटीक रकम नहीं बताई गई है, बल्कि रकम की एक रेंज दी गई है। इससे यह साफ है कि राष्ट्रपति रहते हुए भी ट्रंप के निवेश पोर्टफोलियो में काफी सक्रिय खरीद-बिक्री जारी रही।

Trump Trading

ट्रंप के अकाउंट हुई ताबड़तोड़ ट्रेडिंग

Palantir में खरीद-बिक्री

ट्रंप की जून की ट्रेडिंग में टेक कंपनी Palantir खास तौर पर चर्चा में रही। उन्होंने 3 जून को कंपनी के शेयरों में छोटी खरीदारी की। इसके बाद 16 और 18 जून को Palantir के शेयर बेचे गए। फिर 23 और 24 जून को उन्होंने दोबारा इस कंपनी में खरीदारी की। यह पैटर्न इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि 14 जून को अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की घोषणा हुई थी। इसके बाद Palantir में ट्रंप की दोबारा खरीदारी दर्ज हुई। इससे उनके पोर्टफोलियो में बाजार की घटनाओं और उनकी ट्रेडिंग टाइमिंग को लेकर सवाल उठते रहे हैं।

End of Feed