अपने ही जाल में फंसे ट्रंप! ईरान युद्ध से US में पेट्रोल की कीमत 4 साल के शिखर पर पहुंंची, जानें ताजा रेट

ईरान पर हमला करके अमेरिकी राष्ट्रपति अब चौतरफा घिरते हुए दिख रहे हैं। अमेरिका में पेट्रोल और डीजल के दाम में बड़ा उछाल आ गया है। इससे देश में महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है।

ईरान पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हमले करने का फैसला अब उलटा पड़ता दिख रहा है। अमेरिका में पेट्रोल की कीमत 4 साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई है। बता दें कि ईरान युद्ध के चलते ईंधन की कीमतों में तेज बढ़ोतरी से अमेरिका में पेट्रोल की कीमत 2022 के बाद पहली बार औसतन चार डॉलर प्रति गैलन से अधिक हो गई है। वाहन कंपनियों के संघ ’एएए’ के अनुसार, नियमित पेट्रोल की राष्ट्रीय औसत कीमत अब 4.02 डॉलर प्रति गैलन हो गई है जो युद्ध शुरू होने से पहले की तुलना में एक डॉलर से अधिक है। इससे पहले रूस के यूक्रेन पर हमला करने के दौरान करीब चार वर्ष पहले अमेरिका में पेट्रोल इतना महंगा हुआ था।

Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप

1 डॉलर = ₹95 मानें, तो $4.02 प्रति गैलन का रुपयों में रेट

End of Feed