Triveni Engineering: त्रिवेणी इंजीनियरिंग ने शादी लाल एंटरप्राइजेज में खरीदी अतिरिक्त हिस्सेदारी, 45 करोड़ रुपये में हुई डील

Triveni Engineering: त्रिवेणी वर्तमान में 10 रुपये अंकित मूल्य वाले 13.65 लाख पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण के लिए एक खुली पेशकश लाने पर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी का इंतजार कर रही है। त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक तरुण साहनी ने कहा कि सर शादी लाल एंटरप्राइजेज में हिस्सेदारी का अधिग्रहण कंपनी के लिए एक रणनीतिक मील का पत्थर है।

Triveni Engineering: चीनी उत्पादन से जुड़ी कंपनी त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने चीनी उत्पादक सर शादी लाल एंटरप्राइजेज लिमिटेड में 45 करोड़ रुपये में 36.34 प्रतिशत की अतिरिक्त हिस्सेदारी ली है। त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा है कि उसने सर शादी लाल एंटरप्राइजेज में 36.34 प्रतिशत की अतिरिक्त हिस्सेदारी हासिल कर ली है। इसके साथ ही सर शादी लाल एंटरप्राइजेज में त्रिवेणी इंजीनियरिंग की हिस्सेदारी बढ़कर 61.77 प्रतिशत हो गई है।

Triveni Engineering buys

235 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के भाव पर हुआ

इस सिलसिले में 20 जून को एक प्रवर्तक समूह के साथ निष्पादित शेयर खरीद समझौता हुआ। यह सौदा 235 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के भाव पर हुआ है। इस तरह इस हिस्सेदारी खरीद की कुल कीमत 44.83 करोड़ रुपये रही।

End of Feed