Transrail Lighting Share Price: इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) कंपनी ट्रांसरेल लाइटिंग को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 534 करोड़ रुपये के नए ठेके मिले हैं। ट्रांसरेल ने बयान में कहा, कंपनी के ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रिब्यूश (टीएंडडी) सेगमेंट को ये ठेके मिले हैं। इसके बाद कंपनी के शेयर में तेजी आई है। BSE पर कंपनी का शेयर 638.40 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह 660.15 पर खुला और डेढ़ बजे तक के कारोबार में 694.95 रु तक ऊपर चढ़ा है। करीब डेढ़ बजे इसका शेयर 30.65 रु या 4.80 फीसदी की मजबूती के साथ 669.05 रु पर है।
ट्रांसरेल लाइटिंग को मिले 534 करोड़ रु के नए ऑर्डर
ये भी पढ़ें -
ठेकों की कीमत 1,600 करोड़ रुपये के पार
ट्रांसरेल लाइटिंग के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रणदीप नारंग ने कहा, ‘‘ वित्त वर्ष 2025-26 में पहले ही ठेकों की कीमत 1,600 करोड़ रुपये को पार कर गई है। हम कुशल निष्पादन और समय पर सेवा प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।’’
मुंबई स्थित ट्रांसरेल, सिविल, रेलवे, पोल व लाइटिंग के साथ-साथ टीएंडडी क्षेत्र की प्रमुख ईपीसी कंपनी है, जिसकी उपस्थिति 59 देशों में है।
शेयर का रिटर्न
- बीते 5 दिन में ट्रांसरेल लाइटिंग का शेयर 6.66 फीसदी चढ़ा है
- एक महीने में ये 40.41 फीसदी ऊपर चढ़ा है
- 2025 में अब तक ये 18.29 फीसदी और 6 महीनों में 20.92 फीसदी चढ़ा है
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। (इनपुट - भाषा)
