नए EPFO ई-पोर्टल से PF खातों का बैलेंस ट्रांसफर करना हुआ आसान, जानें पूरा प्रोसेस

कई कर्मचारी कई बार नौकरी बदलते हैं। नौकरी चेंज करने के बाद उन्हें पुराने अकाउंट से PF की रकम नए EPF अकाउंट में ट्रांसफर करनी होती है। कई सब्सक्राइबर्स को रकम ट्रांसफर करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

देशभर के करोड़ों नौकरीपेशा वर्ग को राहत देने के लिए सरकार की ओर से नया EPFO पोर्टल लॉन्च किया गया है। इसमें कर्मचारियों को सहूलियत देने के लिए कई बदलाव किए गए हैं। सबसे बड़ी राहत पीएफ खातों के बैलेंस ट्रांसफर को लेकर हुई है। श्रम मंत्रालय ने 27 जुलाई, 2026 को लोकसभा में एक लिखित जवाब में जानकारी दी कि नया ईपीएफओ पोर्टल सदस्यों को उनके पुराने, बंद पड़े EPF अकाउंट्स का पता लगाने और उनमें जमा रकम को अपने एक्टिव UAN में ट्रांसफर करने या उसका निपटारा करने में सहूलितय प्रदान करता है।

PF transfer make easy

पीएफ बैलेंस ट्रांसफर करना हुआ आसान

EPFO पोर्टल कैसे काम करता है?

EPFO का नया पोर्टल सदस्य की पहचान वेरिफाई करने के लिए आधार-आधारित ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करता है। एक बार ऑथेंटिकेशन हो जाने पर, योग्य सदस्य अपने पुराने PF अकाउंट की पहचान कर सकते हैं और अपने मौजूदा UAN में फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। सदस्य इस पोर्टल का इस्तेमाल योग्य पुराने अकाउंट को सेटल करने के लिए भी कर सकते हैं।

End of Feed