Train Accident: टिकट बुक कराते समय कभी न करें ये गलती, टॉफी से भी कम दाम में मिलता है 10 लाख रुपये का कवर

Train Accident: ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे ने पूरी देश को झकझोर कर रख दिया है। 3 ट्रेनों के बीच हुए इस भयानक टक्कर में अभी तक 238 लोगों की मौत हो चुकी है और 650 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनका अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Train Accident: ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे ने पूरी देश को झकझोर कर रख दिया है। 3 ट्रेनों के बीच हुए इस भयानक टक्कर में अभी तक 238 लोगों की मौत हो चुकी है और 650 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनका अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे के बाद शुक्रवार की रात को ही मुआवजे का ऐलान कर दिया था। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल लोगों को 2 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

train accident, odisha, balasore, indian railways, irctc

बालासोर ट्रेन हादसे में अब तक 238 लोगों की मौत

35 पैसे में मिलता है 10 लाख रुपये का कवर

मौजूदा समय में ज्यादातर लोग अब ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करते हैं। ऑनलाइन टिकट बुक करते समय IRCTC यात्रियों को सिर्फ 35 पैसे में ट्रैवल इंश्योरेंस ऑफर करता है, जिसमें यात्री को 10 लाख रुपये का कवर मिलता है। हालांकि, ऑनलाइन टिकट बुकिंग में ट्रैवल इंश्योरेंस लेने के लिए यात्रियों को ऑप्शन चुनना होता है। अगर आप ऑप्शन नहीं चुनते हैं तो आपको इंश्योरेंस नहीं मिलेगा। लेकिन यहां हैरानी की बात ये है कि लोग दिन में यूं ही खाने-पीने में सैकड़ों रुपये खर्च कर देते हैं लेकिन 35 पैसे में मिलने वाला 10 लाख रुपये का इंश्योरेंस नहीं लेते हैं।

End of Feed