दुनिया के टॉप CEO की लिस्ट में भारत का दबदबा, जानिए किस स्थान पर हैं मुकेश अंबानी

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Jan 20, 2023, 11:06 AM IST

Top CEO Of World: दुनिया के टॉप 10 मुख्य कार्यकारी अधिकारियों में ज्यादातर भारतीय हैं। यह देश के लिए गर्व की बात है। आइए जानते हैं लिस्ट में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) किस स्थान पर हैं।

नई दिल्ली। कड़ी मेहनत कर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने अपने जीवन में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। अब उन्होंने फिर से देश का नाम रौशन किया है। हाल ही में जारी दुनिया के टॉप 10 मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की लिस्ट में ज्यादातर भारतीय हैं और सूची में दूसरे स्थान पर और कोई नहीं, बल्कि मुकेश अंबानी हैं। जी हां, रिलायंस के चेयरमैन ने माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) और गूगल (Google) के सीईओ को भी पछाड़ दिया है।

mukesh ambani

जानिए Top CEO Of World की लिस्ट में किस स्थान पर हैं मुकेश अंबानी

आइए जानते हैं कि ब्रांड फाइनेंस के ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स (Brand Finance's Brand Guardianship Index) 2023 के अनुसार दुनिया के 10 टॉप सीईओ (Top CEO Of World) कौन से हैं -

  1. इस लिस्ट में पहला नाम एनवीडिया (Nvidia) के जेन्सेन हुआंग (Jensen Huang) का है। जेन्सेन हुआंग एक ताइवानी अमेरिकी अरबपति बिजनेस मैग्नेट हैं।
  2. लिस्ट में दूसरे स्थान पर मुकेश अंबानी हैं। अंबानी के नाम से सभी परिचित हैं। उनकी कंपनी रिलायंस का मार्केट कैप देश में अन्य सभी कंपनियों से सबसे अधिक है। फिलहाल RIL का बाजार पूंजीकरण 16,66,338.24 करोड़ रुपये है।
  3. माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला (Satya Nadella) अंबानी से एक स्थान नीचे यानी तीसरे नंबर पर हैं। माइक्रोसॉफ्ट को दुनिया की नंबर वन सॉफ्टवेयर कंपनी माना जाता है।
  4. एडोब (Adobe) के शांतनु नारायण (Shantanu Narayen) लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।
  5. दिग्गज कंपनी गूगल (Google) के भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) दुनिया के टॉप सीईओ की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं।
  6. डेलॉइट (Deloitte) के पुनीत रेनजेन (Punit Renjen) क 6वां स्थान हासिल हुआ है।
  7. इस लिस्ट में फेमस ब्यूटी कंपनी एस्टी लॉडर (Estee Laude) के सीईओ फैब्रिजियो फ्रेडा (Fabrizio Freda) भी शामिल हैं। उन्हें सातवां स्थान मिला है।
  8. टाटा (Tata) के नटराजन चंद्रशेखरन (Natarajan Chandrasekaran) दुनिया के टॉप सीईओ में आठवें स्थान पर हैं।
  9. वहीं नौवें नंबर पर डीबीएस (DBS) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीयूष गुप्ता (Piyush Gupta) हैं।
  10. लिस्ट में आखिरी नाम टेनसेंट (Tencent) के सीईओ हुआटेंग मा (Huateng Ma) का है।

End of Feed