सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में कहां निवेशकों को लगा सबसे अधिक झटका, कितने लाख करोड़ डूबे, जानें पूरी बात

ईरान संकट के कारण शेयर बाजार में उथल-पुथल जारी है। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 30.96 अंक या 0.04 प्रतिशत नीचे आया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36.6 अंक या 0.15 प्रतिशत टूट गया।

ईरान युद्ध के चलते पिछले हफ्ते शेयर बाजार में भारी उठा-पटक रही। इससे सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 5 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान में एचडीएफसी बैंक रहा। बीते सप्ताह एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस), बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। इससे इन कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों को भारी नुकसान हुआ।

Sensex

सेंसेक्स

पिछले हफ्ते एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 56,124.48 करोड़ रुपये घटकर 12,01,267.28 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 18,009.62 करोड़ रुपये घटकर 4,89,631.32 करोड़ रुपये रह गई। बजाज फाइनेंस के पूंजीकरण में 15,338.42 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 5,16,715.12 करोड़ रुपये पर आ गया। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 7,127.63 करोड़ रुपये घटकर 8,64,940 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 6,171.72 करोड़ रुपये घटकर 8,91,673.06 करोड़ रुपये रह गया।

End of Feed