Titan Share Price Today: राकेश झुनझुनवाला को 'किंग' बनाने वाली कंपनी के शेयर बुरी तरह टूटे, आखिर क्यों आई बड़ी गिरावट

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 8, 2024, 11:20 AM IST

Titan Share Price Today Price(टाइटन इंडस शेयर प्राइस): टाटा समूह की इस कंपनी ने वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही के दौरान आभूषण कारोबार में निराशाजनक ग्रोथ की सूचना दी है, जिसका असर मार्केट में नजर आ रहा है। कहा जाता है कि दिवंगत राकेश झुनझुनवाला को स्टॉक मार्केट का किंग बनाने में टाइटन के शेयर की अहम भूमिका रही है।

Titan Share Price Today: टाटा समूह की दिग्गज कंपनी टाइटन के शेयरों में सोमवार के शुरुआती कारोबार गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में ही टाइटन के शेयर तीन फीसदी से अधिक टूट गए। इस गिरावट की बड़ी वजह टाइटन के आभूषण कारोबार में कमजोर बढ़ोतरी रही है। टाटा समूह की इस कंपनी ने वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही के दौरान आभूषण कारोबार में निराशाजनक ग्रोथ की सूचना दी है, जिसका असर मार्केट में नजर आ रहा है। टाइटन के शेयर बीएसई पर 3.90 फीसदी गिरकर 3,141.75 रुपये पर आ गए, जिससे पांचवें कारोबारी सत्र में भी गिरावट जारी रही।

कंपनी का कारोबारी आंकड़ा

टाइटन कंपनी ने Q1FY25 में साल-दर-साल (YoY) आधार पर 9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की, कंपनी ने 5 जुलाई को अपने तिमाही बिजनेस अपडेट में इस बात की जानकारी दी। सोने की कीमतों में उछाल और शादियों के सीजन में कम डिमांड की वजह से इसके घरेलू आभूषण ऑपरेशन में 8 फीसदी की वृद्धि हुई। कंपनी ने कहा कि घरेलू वृद्धि मुख्यत औसत बिक्री मूल्यों में इजाफे के कारण हुई, जबकि खरीदार में ग्रोथ सिंगल डिजिट में ही रहा। हालांकि, टाइटन कंपनी ने जून 2024 तिमाही के दौरान कुल 61 स्टोर (नेट) जोड़े, जिससे ज्वाइंट नेटवर्क उपस्थिति 3,096 स्टोर तक बढ़ गई।

End of Feed