Tirupati Temple Budget: तिरुपति मंदिर बोर्ड ने 2024-25 के लिए 5142 करोड़ रुपए के बजट को दी मंजूरी

Tirupati Temple Budget: तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर मंदिर के आधिकारिक संरक्षक तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने वर्ष 2024-25 के लिए 5,142 करोड़ रुपये के बजट अनुमान को मंजूरी दे दी।

Tirupati Temple Budget: तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर मंदिर के आधिकारिक संरक्षक तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने वर्ष 2024-25 के लिए 5,142 करोड़ रुपये के बजट अनुमान को सोमवार को मंजूरी दे दी। टीटीडी चेयरमैन बी करुणाकर रेड्डी की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया। यह बजट अनुमान 2023-24 के 5,123 करोड़ रुपये से कुछ ज्यादा है। पीटीआई-भाषा से साझा किए गए बजट के प्रमुख बिंदुओं के अनुसार, हुंडी कनुका (श्रद्धालुओं का चढ़ावा) 1,611 करोड़ रुपये के साथ धन संग्रह का सबसे बड़ा स्रोत बनकर उभरा है। विश्व प्रसिद्ध मंदिर में पिछले साल भी इतना ही चढ़ावा आया था।

Tirupati Balaji temple, Tirupati Temple Budget

तिरुपति मंदिर

ब्याज के रूप में 1,167 करोड़ रुपये की प्राप्ति कोष का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत रहेगा। यह 2023-24 से 100 करोड़ रुपये ज्यादा है। इसके बाद प्रसादम रसीदें 600 करोड़ रुपये (2023-24 के 550 करोड़ रुपये की तुलना में) और बैंक खाते में 347 करोड़ रुपये का शेष आता है। शुरुआती नकदी और बैंक शेष 2023-24 के बजट अनुमान की तुलना में 180 रुपये कम रहने का अनुमान है। बजट अनुमान के अनुसार, दर्शनम रसीदों से 338 करोड़ रुपये (पिछले साल 328 करोड़ रुपये), कर्मियों को कर्ज एवं अग्रिम के साथ-साथ प्रतिभूति जमा व अन्य से 246 करोड़ रुपये (पिछले साल 146 करोड़ रुपये) का लक्ष्य रखा गया है।

End of Feed