इन अमीरों के नहीं हटे ब्लू टिक, मस्क को दे दिया पैसा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 21, 2023, 11:57 AM IST

अभी तक आपने ट्विटर ब्लू टिक हटने वाले सिलेब्रेटी के नाम सुने होंगे। पर कुछ ऐसे भी बिजनेसमैन हैं जिनके अकाउंट में ब्लू टिक दिख रहा है। इसके पीछे वजह ट्विटर के मुताबिक उनका ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए पेमेंट किया जाना है।

Twitter Blue Tick Not Removed: आज से ट्विटर ने वेरिफाइड यूजर्स का ब्लू टिक बैज हटाना शुरू कर दिया है। ट्विटर से जिनके ब्लू टिक हटे हैं उनमें गौतम अडानी, रतन टाटा जैसे कई सेलिब्रेटी शामिल हैं। दरअसल ये वो नाम हैं जिन्होंने ट्विटर ब्लू सब्क्रिप्शन के 900 रुपये मंथली है या सालाना 9,400 रुपये वाले प्लान को नहीं लिया था। पर कुछ ऐसे भी बिजनेसमैन हैं जिनके अकाउंट में ब्लू टिक दिख रहा है। इसके पीछे की वजह ट्विटर के मुताबिक उनका ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए पेमेंट किया जाना है। इन बिजनेसमैन में ओयो के फाउंडर और सीईओ रितेश अग्रवाल, ओला के सीईओ भाविष अग्रवाल शामिल हैं। तो चलिए बारी-बारी से उन पर भी एक नजर डाल लेते हैं जिनके ब्लू टिक अभी भी मौजूद हैं।

Twitter Blue Tick Not Removed

इन लोगों के नहीं हटे ब्लू टिक

1. आनंद महिंद्रा

आनंद महिन्द्रा ट्विटर अकाउंट

2. भाविष अग्रवाल

भाविष अग्रवाल

3.रितेश अग्रवाल

रितेश अग्रवाल

4. टिम कुक

टिम कुक ट्विटर अकाउंट

5. अमीश त्रिपाठी

अमीश त्रिपाठी

ऐसे वापस मिलेगा ब्लू टिक

ट्विटर पर ब्लू टिक को ट्विटर एप और वेब वर्जन दोनों से लिया जा सकता है। हालांकि दोनों की कीमत अलग है। एप के लिए आपको 900 रुपये महीना और वेब के लिए 650 रुपये मंथली चुकाने होंगे।

End of Feed