नई दिल्ली। फोर्ब्स ने मंगलवार को अपनी एशिया की पावर बिजनेसवुमन लिस्ट 2022 (Asia’s Power Businesswomen list) जारी कर दी है। जिसमें एशिया-प्रशांत क्षेत्र की 20 महिलाओं को सम्मानित किया गया है। महिला बॉस की सूची में तीन भारतीय भी शामिल हैं। फोर्ब्स एशिया ने लिस्ट में उन महिला कारोबारियों को शामिल किया है, जो अलग-अलग रणनीतियों के साथ आईं और कोविड -19 महामारी और इसके कारण होने वाली अनिश्चितता के बावजूद अपने व्यवसायों को बढ़ावा दिया।
फोर्ब्स की 20 एशियाई महिला उद्यमियों की लिस्ट 2022
यहां देखें फोर्ब्स की 20 एशियाई महिला उद्यमियों की लिस्ट (Forbes Asia’s Power Businesswomen 2022)
| नाम | उम्र | पद | कंपनी | देश |
| Ghazal Alagh | 34 | को-फाउंडर और चीफ इनोवेशन ऑफिसर | होनासा कंज्यूमर | भारत |
| Akiko Amano | 52 | निदेशक | सौके हनाबी कागिया | जापान |
| Kristy Carr | 49 | संस्थापक और सीईओ | बब्स ऑस्ट्रेलिया | ऑस्ट्रेलिया |
| Choi Soo-yeon | 41 | सीईओ | नावेरो | दक्षिण कोरिया |
| Julie Coates | 59 | सीईओ और प्रबंध निदेशक | सीएसआर | ऑस्ट्रेलिया |
| Robyn Denholm | 59 | चेयर | टेस्ला | ऑस्ट्रेलिया |
| Febriany Eddy | 45 | अध्यक्ष निदेशक और सीईओ | वेले इंडोनेशिया | इंडोनेशिया |
| Herjati | 56 | प्रेसिडेंट निदेशक | सिल्लो मैरीटाइम पेरडाना | इंडोनेशिया |
| Doris Hsu | 61 | अध्यक्ष और सीईओ | ग्लोबल वेफर्स | ताइवान |
| Kwee Wei Lin | 46 | होटलों की प्रमुख | पोंटिएक लैंड ग्रुप | सिंगापुर |
| Soma Mondal | 59 | अध्यक्ष | स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड | भारत |
| Mutiara | 64 | अध्यक्ष निदेशक | मुरनी सदरी | इंडोनेशिया |
| Anna Nakajima & Mizuki Nakajima | 33 | को- फाउंडर्स | कोलियू | जापान |
| Park Jeong-rim | 58 | सह-सीईओ | केबी सिक्योरिटीज | दक्षिण कोरिया |
| Pearlyn Phau | 54 | ग्रुप सीईओ | सिंगलाइफ विद अवीवा | सिंगापुर |
| Sineenuch Kokanutaporn | 48 | प्रबंध निदेशक | थाई ईस्टर्न ग्रुप होल्डिंग्स | थाईलैंड |
| Namita Thapar | 45 | कार्यकारी निदेशक | एमक्योर फार्मा | भारत |
| Wallaya Chirathivat | 60 | अध्यक्ष निदेशक | सेंट्रल पटना | थाईलैंड |
| Wang Ying | 57 | अध्यक्ष | चेंगदू ईस्टन बायोफार्मास्युटिकल्स | चीन |
1. गजल अलघ
लिस्ट में पहली भारतीय महिलाओं का नाम गजल अलघ का है, जो ममाअर्थ (Mamaearth) की मूल कंपनी होनासा कंज्यूमर (Honasa Consumer) की को फाउंडर और चीफ इनोवेशन अधिकारी हैं। उन्होंने 2016 में अपने पति वरुण के साथ गुरिग्राम स्थित कंपनी शुरू की। इस साल जनवरी में अलघ की कंपनी एक यूनिकॉर्न बन गई।
2. सोमा मंडल
लिस्ट में दूसरी भारतीय व्यवसायी सोमा मंडल (Soma Mondal) हैं, जो स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) की अध्यक्ष हैं। सोमा राज्य द्वारा संचालित कंपनी की अध्यक्षता करने वाली पहली महिला हैं। फोर्ब्स ने कहा कि 2021 में मंडल के सेल अध्यक्ष बनने के बाद से, 31 मार्च 2022 को समाप्त वर्ष के लिए उसके वार्षिक राजस्व में 50 फीसदी की वृद्धि हुई है।
3. नमिता थापर
एमक्योर फार्मा के भारतीय कारोबार में कार्यकारी निदेशक नमिता थापर (Namita Thapar) फोर्ब्स एशिया की पावर बिजनेसवुमन 2022 की लिस्ट में नामित होने वाली तीसरी भारतीय महीला हैं। थापर शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) में जज भी रह चुकी हैं।
