Indian Millionaires Migration: इस साल 4300 करोड़पति छोड़ सकते हैं भारत, जानिए कहां और क्यों जाना चाहते हैं

Indian Millionaires Migration: हेनले प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन रिपोर्ट 2024 के मुताबिक इस साल 4300 भारतीय करोड़पति भारत छोड़कर जा सकते हैं। अब सवाल उठता है कि ये करोड़पति क्यों और कहां जाना चाहते है। आइए जानते हैं वजहें।

Indian Millionaires Migration: हेनले प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन रिपोर्ट 2024 से पता चला है कि भारत में इस साल 4,300 करोड़पति देश छोड़कर जाने वाले हैं। वर्ष 2023 में 5100 करोड़पतियों की संख्या से कमी आई थी, लेकिन भारत ग्लोबल स्तर पर अधिक संपत्ति वाले व्यक्तियों (HNWI) के प्रस्थान के मामले में टॉप देशों में से एक बना हुआ है। यह प्रवृत्ति भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक अनिश्चितता और सामाजिक उथल-पुथल से प्रभावित वेल्थ माइग्रेशन के व्यापक पैटर्न को दर्शाती है।

Millionaires Migration, Migration of millionaires from India, why millionaires migrate

भारतीय करोड़पति क्यों छोड़ रहे हैं देश? (तस्वीर-Canva)

यूएई बना भारतीय करोड़पतियों के लिए प्रमुख गंतव्य

संयुक्त अरब अमीरात भारतीय करोड़पतियों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बना हुआ है। यूएई को 2024 में 6700 धनी प्रवासियों के रिकॉर्ड शुद्ध प्रवाह को आकर्षित करने की उम्मीद है, जो इसकी जीरो इनकम टैक्स पॉलिसी, गोल्डन वीजा प्रोग्राम, शानदार जीवन शैली और स्ट्रेटेजिक लोकेशन से प्रेरित है। ईटी के मुताबिक दुबई में होरानी की पार्टनर सुनीता सिंह दलाल ने कहा कि यूएई के वेल्थ मैनेजमेंट इकोसिस्टम का विकास अभूतपूर्व है। पांच साल से भी कम समय में यूएई ने एक मजबूत रेगुलेटर ढांचा पेश किया है जो धनी लोगों को उनकी संपत्ति की रक्षा, संरक्षण और वृद्धि के लिए कई तरह के इनोवेटिव समाधान प्रदान करता है।

End of Feed