Dividend Stock: 2800% का ताबड़तोड़ डिविडेंड दे रही ये कंपनी, नोट करें रिकॉर्ड डेट

रेटिंग और एनालिटिक्स कंपनी अपने निवेशकों के बड़ा डिविडेंड देने जा रही है। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए अपने शेयर की फेस वैल्यू की तुलना में 2800% के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है, जिसकी रिकॉर्ड डेट 13 अप्रैल तय की गई है।

CRISIL Dividend 2026: रेटिंग और एनालिटिक्स कंपनी CRISIL ने निवेशकों के लिए बड़ा डिविडेंड ऐलान किया है। कंपनी FY2025 के लिए ₹28 प्रति शेयर यानी 2800% फाइनल डिविडेंड देगी। रिकॉर्ड डेट 13 अप्रैल तय की गई है। 100 शेयर रखने वाले निवेशकों को ₹2800 तक की आय हो सकती है। रेटिंग और एनालिटिक्स कंपनी CRISIL Ltd ने वित्त वर्ष 2025 के लिए निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी के बोर्ड ने ₹1 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹28 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यह भुगतान 2800% डिविडेंड के बराबर है। यानी अगर किसी निवेशक के पास कंपनी के 100 शेयर हैं तो उसे करीब ₹2800 का डिविडेंड मिलेगा।

Dividends Stocks

डिविडेंड कितना है, इसकी गणना स्टॉक की फेस वैल्यू से की जाती है।

कब है रिकॉर्ड डेट

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि डिविडेंड के लिए 13 अप्रैल 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। जो निवेशक एक्स-डिविडेंड डेट से पहले शेयर खरीदेंगे, वही इस डिविडेंड के पात्र होंगे। एक्स-डिविडेंड डेट आमतौर पर रिकॉर्ड डेट से एक कारोबारी दिन पहले होती है। यदि शेयरधारकों की मंजूरी मिल जाती है तो कंपनी 17 अप्रैल 2026 को होने वाली AGM के बाद 23 अप्रैल 2026 को डिविडेंड का भुगतान करेगी।

End of Feed