PTC Share: 2 साल में 300 फीसदी का दिया रिटर्न, अब इस वजह से गुरुवार को निवेशको की रहेगी नजर

Stock In Focus: PTC इंडस्ट्रीज ने लखनऊ में 25,000 वर्ग मीटर की नई एयरोस्पेस कास्टिंग फैसिलिटी की घोषणा की। स्टॉक ने 2 साल में 302% रिटर्न दिया। Q3 में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹14.2 करोड़ हुआ।

Stock In Focus: इंजीनियरिंग कंपोनेंट निर्माता PTC इंडस्ट्रीज के शेयर गुरुवार को बाजार खुलते ही निवेशकों का ध्यान खींच सकते हैं। कंपनी ने अपनी नई एयरोस्पेस कास्टिंग फैसिलिटी की योजना साझा की है। पिछले ट्रेडिंग सेशन में यह स्टॉक 0.72% गिरावट के साथ ₹10,163.25 पर बंद हुआ था।

PTC Industries

लखनऊ में बनेगी 25,000 वर्ग मीटर की एयरोस्पेस फैसिलिटी

कंपनी ने जानकारी दी है कि वह उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के 50 एकड़ भूमि पर एक 25,000 वर्ग मीटर की नई एयरोस्पेस कास्टिंग फैसिलिटी स्थापित कर रही है। PTC इंडस्ट्रीज ने इलेक्ट्रॉन बीम कोल्ड हार्थ रीमेल्टिंग (EBCHR) टेक्नोलॉजी की स्थापना की प्रक्रिया भी साझा की है। यह एक उन्नत मेटल मेल्टिंग तकनीक है जो इन्वेस्टमेंट कास्टिंग के लिए तेजी से अपनाई जा रही है। कंपनी के अनुसार, टॉप स्ट्रक्चर वर्क शुरू हो चुका है और मेल्ट चेंबर लॉक वॉल्व असेंबली समेत अन्य प्रमुख संरचनाएं पूरी हो चुकी हैं।

End of Feed