शेयर बाजार निवेशकों में मल्टीबैगर स्टॉक्स की तलाश रहती है। ऐसा इसलिए कि एक मल्टीबैगर स्टॉक पोर्टफोलियो के नुकसान की भरपाई कर और शानदार रिटर्न देने का काम करता है। आज हम आपाको 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के मार्केट कैप वाली 5 कंपनियों के बारे में बता रहे हैं, जिसने पिछले छह महीनों में निवेशकों को शानदार 1000% तक का बंपर रिटर्न दिया है। आइए मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली कंपनियों के बारे में जानते हैं।
मल्टीबैगर स्टॉक्स
1. एलीटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड, जिसका शेयर भाव पिछले छह महीने में 31.13 रुपये से बढ़कर 193.70 रुपये हो गया। इसी अवधि में 193.70 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। एलीटकॉन का मार्केट कैप 30,096 करोड़ रुपये है।
2. ब्लू पर्ल एग्रीवेंचर्स लिमिटेड का शेयर भाव पिछले 6 महीने में 19.80 रुपये से 101.40 रुपये पहुंच गया है। इस कंपनी ने अपने निवेशकों को पिछले छह महीने में 402.23% का रिटर्न दिया है। इसका बाजार पूंजीकरण 6011 करोड़ रुपये है।
3. क्यूपिड लिमिटेड के शेयर छह महीने में 249.30% बढ़कर 63.57 रुपये से 215.17 रुपये पर पहुंच गय है। कंपनी का मार्केट कैप 5,700 करोड़ रुपये हो गया।
4. क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल लिमिटेड के स्टॉक में पिछले छह महीने में 241 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। शेयर का भाव 321.95 रुपये से बढ़कर 1,070 रुपये हो गई और इसका मार्केट कैप 8029 करोड़ रुपये हो गया।
5. RRP Semiconductor इस सूची में सबसे ऊपर रहा। यह शेयर 605.45 रुपये से बढ़कर 7,183.45 रुपये पर पहुंच गया है। यानी छह महीनों में लगभग 1,040.41% का रिटर्न दिया है। इसका मार्केट कैप 9,408 करोड़ रुपये है।
