Stock Market Outlook : शेयर बाजार में इस हफ्ते हो सकती है बड़ी उथल-पुथल, ये 5 फैक्टर बदल सकते हैं बाजार की दिशा!

Stock Market Outlook : इस सप्ताह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के साथ तिमाही नतीजों का सीजन शुरू होने जा रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि तिमाही नतीजों से निवेशकों की उम्मीदों और बाजार की दिशा पर प्रभाव पड़ेगा।

Stock Market Direction Next Week : भारतीय शेयर बाजार की दिशा इस सप्ताह वैश्विक रुझानों, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों और कंपनियों के तिमाही नतीजों से तय होगी। विश्लेषकों का कहना है कि यह सप्ताह बहुत महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि बृहस्पतिवार से तिमाही नतीजों का सीजन शुरू होने जा रहा है।

Stock Market Outlook For Next Week

अगले सप्ताह के लिए शेयर बाजार आउटलुक

तिमाही नतीजों की शुरुआत से बाजार पर असर

इस सप्ताह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के साथ तिमाही नतीजों का सीजन शुरू होने जा रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि तिमाही नतीजों से निवेशकों की उम्मीदों और बाजार की दिशा पर प्रभाव पड़ेगा। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लि. के वरिष्ठ शोध विश्लेषक प्रवेश गौड़ ने कहा, “चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के नतीजों की शुरुआत इस सप्ताह होने जा रही है। निवेशकों की नजर इन नतीजों पर रहेगी।”

End of Feed