The Big Billion Days 2024: शुरू होने वाली है फ्लिपकार्ट की त्योहारी सेल, 1 लाख नए रोजगार पैदा होने की उम्मीद

Flipkart Festive Sale: त्योहारी सीजन आने वाला है ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट सेल ‘The Big Billion Days 2024’ लाने जा रही है। उम्मीद है देशभर में करीब 1 लाख नए रोजगार पैदा होने की उम्मीद है।

Flipkart Festive Sale: दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट को त्योहारों के मौसम में आयोजित अपनी आगामी सेल ‘The Big Billion Days 2024’ के दौरान देशभर में करीब एक लाख नए रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। फ्लिपकार्ट ने बुधवार को बयान में कहा कि आगामी त्योहारी सेल से पहले उसने नौ शहरों में 11 नए पूर्ति केंद्र शुरू किए हैं जिससे देश में इन केंद्रों की संख्या बढ़कर 83 हो गई है।

The Big Billion Days 2024, Flipkart Festive Sale

फ्लिपकार्ट फेस्टिव सेल में पैदा होंगे रोजगार

वॉलमार्ट समूह की कंपनी ने कहा कि फ्लिपकार्ट देशभर में अपनी आपूर्ति श्रृंखला के भीतर एक लाख से अधिक नए रोजगार सृजित करने जा रही है। इसका उद्देश्य परिचालन क्षमताओं को मजबूत करना और इस साल के त्योहारी सीजन में आर्थिक वृद्धि को तेज करना है।

End of Feed