Tenneco Clean Air IPO Allotment: आज सफल निवेशकों के नाम का ऐलान, ऐसे चेक करें अपना अलॉटमेंट

Tenneco Clean Air IPO Allotment: टेनेको क्लीन एयर इंडिया का आईपीओ ग्रे मार्केट में दहाड़ रहा है ऐसे में अगर आपने भी टेनेको क्लीन एयर इंडिया के आईपीओ में 12 नवंबर से 14 नवंबर के बीच अप्लाई किया है तो आज आपको इसका अलॉटमेंट मिल जाएगा। आइए आपको बताते हैं आप कैसे अपना नाम अलॉटमेंट में चेक कर सकते हैं?

Tenneco Clean Air IPO Allotment: Tenneco Clean Air India Ltd के IPO में आवेदन करने वाले सभी निवेशकों के लिए आज का दिन बेहद अहम है। कंपनी के ₹3,600 करोड़ के इस मेनबोर्ड इश्यू का अलॉटमेंट आज 17 नवंबर को फाइनल होने की उम्मीद है। यह IPO 12 से 14 नवंबर तक खुला था और आखिरी दिन 58.83 गुना सब्सक्राइब होकर दमदार डिमांड दिखा गया। यह पूरी तरह ऑफर-फॉर-सेल था, जिसमें प्रमोटर Tenneco Mauritius Holdings ने 9.07 करोड़ शेयर बेचे।

Tenneco Clean Air IPO Allotment

इस IPO का प्राइस बैंड ₹378 से ₹397 प्रति शेयर तय किया गया था। एक लॉट में 37 शेयर थे, और रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश ₹14,689 बनता था। अब जब अलॉटमेंट आज फाइनल होने वाला है, तो निवेशक आसानी से ऑनलाइन अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

End of Feed