TCS Share Price: ₹49454 करोड़ का मुनाफा, ₹31 का डिविडेंड फिर क्यों 3% लुढ़का शेयर?

TCS Share Price में शुक्रवार को करीब 3 फीसदी की गिरावट आई है। जबकि, एक दिन पहले ही कंपनी ने ₹49454 करोड़ का प्रॉफिट रिपोर्ट किया। इसके अलावा ₹31 का डिविडेंड भी घोषित किया है। जानें फिर क्यों गिरा शेयर?

टीसीएस शेयर प्राइस [TCS Share Price] में आज शुक्रवार 10 अप्रैल, 2026 को 3% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। जबकि, कंपनी ने एक दिन पहले ही ₹49454 करोड़ का प्रॉफिट रिपोर्ट किया। इसके अलावा ₹31 का डिविडेंड भी घोषित किया है। इससे पहले, तीसरी तिमाही के लिए भी कंपनी ने 57 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया था। लेकिन, इसके बाद भी TCS के शेयर लुढ़कते जा रहे हैं। कंपनी ने अपने नतीजों में कई मामलों में बाजार की उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि शेयर में तेजी आएगी। लेकिन, इसके विपरीत पूरा आईटी सेक्टर डाउन है। जबकि, इससे पहले गुरुवार को अमेरिकी बाजार में टेक हैवी इंडेक्स नैस्डेक ने भी पॉजिटिव कारोबार किया था।

TCS Share Price

लुढ़कता जा रहा TCS का शेयर

कैसा परफॉर्म कर रहा शेयर?

फिलहाल, TCS Share Price ₹2510 के आसपास है। गुरुवार की तुलना में शेयर में 3% से ज्यादा की गिरावट आई है। इससे पहले पांच सत्र में यह शेयर करीब 2 फीसदी चढ़ा है। हालांकि, इस साल क अब तक (YTD) प्रदर्शन को देखें, तो जनवरी से अब तक शेयर प्राइस में 20% से ज्यादा की गिरावट आई है।

End of Feed