TCS Q4 Result: चौथी तिमाही में 14.8% के उछाल के साथ 11392 करोड़ रुपये पर पहुंचा टीसीएस का प्रॉफिट

TCS Q4 Result: वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टीसीएस का नेट प्रॉफिट 14.8 प्रतिशत के उछाल के साथ 11,392 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने इसके साथ ही ये भी बताया कि 1 जून से के. कृतिवासन टीसीएस के नए CEO और MD होंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में टीसीएस को जबरदस्त मुनाफा
  • टीसीएस का शुद्ध लाभ 14.8% की बढ़त के साथ 11392 करोड़ पर पहुंचा
  • 1 जून से के. कृतिवासन टीसीएस के नए CEO और MD होंगे

Tata Consultancy and Services Net Profit: सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष (2022-23) की चौथी तिमाही में 14.8 प्रतिशत बढ़कर 11,392 करोड़ रुपये रहा। टीसीएस ने बुधवार को कहा कि उसने इससे पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 9,959 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी कंपनी टीसीएस का रेनेव्यू जनवरी-मार्च तिमाही में 16.9 प्रतिशत बढ़कर 59,162 करोड़ रुपये रहा।

TCS, Tata Consultancy and Services, Tata Group, Ratan Tata

वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में टीसीएस का शुद्ध लाभ 14.8 फीसदी बढ़ा

वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 50,591 करोड़ रुपये रहा था कंपनी का राजस्व

वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में कंपनी का राजस्व 50,591 करोड़ रुपये था। टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने कहा कि चौथी तिमाही में उसका ऑपरेटिंग मार्जिन 24.1 प्रतिशत से बढ़कर 24.5 प्रतिशत हो गया।

End of Feed