टैक्स की कमाई से राज्यों की बल्ले-बल्ले, केंद्र सरकार से मिले 1.18 लाख करोड़ रु

Tax Devolution To States From Central Govt: वित्त मंत्रालय के बयान के मुताबिक केंद्र ने राज्य सरकारों को टैक्स बंटवारे में उनके हिस्से के रूप में 1,18,280 करोड़ रुपये की किस्त 12 जून को जारी कर दी है। सामान्य तौर पर राज्यों को उनके टैक्स हिस्से के रूप में 59,140 करोड़ रुपये जारी किए जाते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • राज्यों को केंद्र सरकार से मिला टैक्स का हिस्सा
  • केंद्र सरकार ने दिए 1.18 लाख करोड़ रु
  • तीसरी किस्त जारी कर दी गई जारी

Tax Devolution To States From Central Govt: केंद्र ने जून में राज्यों को उनकी टैक्स हिस्सेदारी के तौर पर 1.18 लाख करोड़ रुपये की तीसरी किस्त जारी कर दी है। इस बात का ऐलान वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) की तरफ से आज सोमवार को कर दिया गया। वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा कि जून 2023 में राज्यों को उनकी रेगुलर किस्त के अलावा एक एडवांस किस्त भी जारी की गई है जिससे वे अपना पूंजीगत खर्च (Capital Expenditure) बढ़ा सकेंगे। साथ ही वे इस पैसे का इस्तेमाल विकास/कल्याण से संबंधित खर्च की फाइनेंसिंग के लिए भी कर सकेंगे और प्राथमिकता वाली परियोजनाओं/योजनाओं को संसाधन उपलब्ध करा सकेंगे।

14 राज्यों को मिलता है पैसा

वित्त मंत्रालय के बयान के मुताबिक केंद्र ने राज्य सरकारों को टैक्स बंटवारे में उनके हिस्से के रूप में 1,18,280 करोड़ रुपये की किस्त 12 जून को जारी कर दी है। सामान्य तौर पर राज्यों को उनके टैक्स हिस्से के रूप में 59,140 करोड़ रुपये जारी किए जाते हैं। फिलहाल केंद्र द्वारा जुटाए गए टैक्स कलेक्शन का 41 प्रतिशत किसी वित्त वर्ष में 14 किस्तों में राज्यों को दिया जाता है।

End of Feed