Tata Steel Share Price Strategy: यूके में टाटा स्टील में होगी हड़ताल! शेयर पर क्या होगा असर, जानें मार्केट गुरू Gaurang Shah की सलाह

Tata Steel Share Price Strategy: कई बार कंपनी को लेकर आई खबर पर उसके शेयर पर असर पड़ता है। क्योंकि टाटा स्टील के यूके प्लांट में हड़ताल की खबर आई है। ऐसे में टाटा स्टील के शेयर पर इस न्यूज का क्या असर पड़ सकता है। इसको लेकर मार्केट एक्सपर्ट Gaurang Shah ने स्ट्रैटजी बताई है। उन्होंने इस पर क्या कहा हम यहां उसके बारे में बता रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा स्टील के शेयर पर एक्सपर्ट की राय
  • टाटा स्टील के फैक्टरी के कर्मचारी की हड़ताल की तैयारी
  • फैक्टरी के कर्मचारी करीब 40 साल बाद हड़ताल करने जा रहे

Tata Steel Share Price Strategy: ET Now Swadesh के खास शो में मार्केट एक्सपर्ट Gaurang Shah ने Tata Steel पर अपनी निवेश की स्ट्रेटजी बताई है। NSE पर टाटा स्टील के शेयर सोमवार को कारोबारी दिन के दौरान 1.19% की गिरावट के साथ 177.80 रुपये पर बंद हुए थे। मार्केट एक्सपर्ट Gaurang Shah ने Tata Steel पर अपनी राय देते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों में टाटा स्टील के शेयरों को हमने 120- 130 के लगातार ऊपर वाले लेवल पर हमने देखा है।

Tata steel strike Tata Steel Share Price Live, Tata Steel Stock Price Live, Tata Steel Stock, Tata Steel Share

टाटा स्टील

Gaurang Shah ने Tata Steel पर क्या कहा

एक्सपर्ट ने कहा कि जुलाई के महीने में यूके के प्लांट में जो हड़ताल होने जा रही है। उससे टाटा स्टील को ज्यादा असर पड़ने की संभावना हमें कम लग रही है। एक्सपर्ट ने आगे कहा कि औपचारिक स्तर पर मेरे ख्याल से टाटा स्टील के मैनेजमेंट ने यूके के जो भी एंप्लॉई रिलेटेड लेबर रिलेटेड लॉज कानून या फिर एजेंसीज है उनको दायरे में रखकर ही ऐसा कुछ निर्णय लिया होगा। ऐसा में एक्सपर्ट ये अनुमान लेकर चल रहे हैं कि स्ट्राइक को लेकर अभी कुछ समय बाकी है शायद हम अनुमान लगा सकते हैं कि कोई बीच का रास्ता निकल आए, जिससे यह हड़ताल होने की संभावना है टल सकती है। इसलिए टाटा स्टील के ऊपर एक्सपर्ट ने खरीदारी की राय दी है।

End of Feed