Tata Motors Share : 90 फीसदी तक गिरा, पर इस तारीख को आएगा बड़ा टर्नअराउंड! टाटा मोटर्स निवेशकों के लिए बड़ा मौका?

Tata Motors Share Price 2025, Tata Motors Demerger 2025: टाटा मोटर्स के शेयर 52-सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं, जबकि कंपनी के डिमर्जर और बिक्री में गिरावट की खबरें बाजार में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। क्या अब इस स्टॉक में निवेश करना सही रहेगा? जानिए पूरी जानकारी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 52 वीक हाई से टाटा मोटर्स के शेयर 90% तक गिरकर ₹620.55 पर पहुंचे।
  • फरवरी 2025 में पैसेंजर और कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 7-9% की गिरावट।
  • कंपनी 1 जुलाई 2025 को बिजनेस स्प्लिट करने की तैयारी में जो अक्टूबर में हो सकता है प्रभावी।

Tata Motors Demerger 2025, Target: भारत की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स इस साल अपने कमर्शियल और पैसेंजर व्हीकल बिजनेस को अलग करने जा रही है। इस प्रमुख डिमर्जर से पहले कंपनी के शेयरों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। टाटा मोटर्स के शेयर 52-सप्ताह के नए निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। लगातार गिरावट के चलते, शुक्रवार को टाटा मोटर्स का शेयर 4% से अधिक गिरकर ₹620.55 प्रति शेयर पर बंद हुआ। यह शेयर 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर ₹1,179.05 (30 जुलाई 2024) से लगभग 90% नीचे आ चुका है।

Tata Motors share price, Tata Motors target

स्प्लिट होने से पहले टाटा मोटर्स शेयर खरीदें या नहीं।

फरवरी 2025 की बिक्री में गिरावट

शनिवार को टाटा मोटर्स ने फरवरी 2025 की बिक्री के आंकड़े जारी किए, जिसमें कंपनी की पैसेंजर व्हीकल (PV) बिक्री 9% और कमर्शियल व्हीकल (CV) बिक्री 7% घटी।

End of Feed