टाटा ग्रुप बना घाटा ग्रुप! 1 महीने में डुबाया निवेशकों का 9% पैसा, बर्बादी में टॉपर बनी ये कंपनी

देश में टाटा का को भरोसे का नाम माना जाता है। चाहे घर हो या पोर्टफोलिया, एक आम आदमी के जीवन में टाटा शामिल है। लेकिन, टाटा ग्रुप के लिस्टेड स्टॉक्स ने पिछले एक महीने में निवेशकों को 9% का नुकसान कराया है।

Tata Group Listed Share Price : टाटा ग्रुप के शेयरों में पिछले 1 महीने में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। निवेशकों की संपत्ति में औसतन 9% तक की कमी आई, जबकि एक कंपनी ने सबसे ज्यादा नुकसान कराया। देश के सबसे भरोसेमंद और निवेशकों के पसंदीदा कारोबारी समूहों में शामिल टाटा ग्रुप के शेयरों ने पिछले 1 महीने में निराश किया है।

Tata Group Return

1 महीने में टाटा ग्रुप के शेयरों में आई 9% तक गिरावट

बाजार में बढ़ती अनिश्चितता, ग्लोबल दबाव और सेक्टोरल कमजोरी के चलते ग्रुप की ज्यादातर कंपनियों के शेयर लाल निशान में फिसले हैं। टाटा समूह की 20 से ज्यादा कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। इन लिस्टेड कंपनियों के 1 महीने के औसत रिटर्न को देखें, तो निवेशकों की वैल्यू करीब 9% तक घट गई है। हालांकि, यह गिरावट असामान्य नहीं है, क्योंकि पूरे बाजार में ही गिरावट आई है। निफ्टी और सेंसेक्स जैसे इंडेक्स ही 1 महीने में 10% तक गिर चुके हैं।

End of Feed