Data से Tata की मौज, 10 साल में 1563% रिटर्न! होने जा रही सबसे बड़ी डील

AI के जमाने में Data सोना है। टाटा ने यह पहले ही भांपते हुए करीब 10 साल पहले एक निवेश किया और अब देश की सबसे बड़ी डेटा सेंटर डील के जरिये 1563% रिटर्न वसूलने की तैयारी है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की डेटा की भूख बढ़ती जा रही है। AI की इस भूख ने डेटा सेंटर कारोबार की किस्मत बदल दी है। इसकी एक बड़ी मिसाल टाटा कम्युनिकेशन (Tata Communications) की डेटा सेंटर कंपनी STT Global Data Centres India (STT GDC India) है।

tata data center deal

टाटा करने जा रहा डाटा सेंटर की बड़ी डील

करीब 10 साल पहले जिस कारोबार का वैल्यूएशन 3,140 करोड़ रुपये आंका गया था। अब उसके लिए 5.5 अरब डॉलर यानी करीब 52,200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत मिलने की उम्मीद है। इस तरह टाटा को अपने निवेश पर महज 10 साल में 1,563% का रिटर्न मिल सकता है।

End of Feed