आर्थिक क्षेत्र के लिए तमिलनाडु देश के सबसे अच्छे राज्यों में से एक, डीपी वर्ल्ड की रिपोर्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated May 16, 2024, 07:33 PM IST

Economic Zone: तमिलनाडु देश में सबसे अधिक औद्योगिकीकृत राज्यों में से एक है। लॉजिस्टिक क्षेत्र की कंपनी डीपी वर्ल्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही।

Economic Zone: लॉजिस्टिक क्षेत्र की कंपनी डीपी वर्ल्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि आर्थिक क्षेत्र के लिए तमिलनाडु देश के सबसे अच्छे राज्यों में से एक है। इसका कारण यह है कि तमिलनाडु देश में सबसे अधिक औद्योगिकीकृत राज्यों में से एक है। डीपी वर्ल्ड ने चेन्नई में भारत के अपने सबसे बड़े मुक्त व्यापार गोदाम क्षेत्र में परिचालन शुरू कर दिया है। चेन्नई में बना यह केंद्र मुंबई के बाद भारत में कंपनी का दूसरा मुक्त व्यापार गोदाम क्षेत्र (FTWZ) है। इसे 18 महीने पहले स्थापित किया गया था।

Tamil Nadu Economic Zone

तमिलनाडु आर्थिक क्षेत्र

डीपी वर्ल्ड के उपाध्यक्ष (आर्थिक क्षेत्र- भारतीय उपमहाद्वीप और पश्चिम एशिया तथा उत्तरी अफ्रकी) रंजीत रे ने कहा कि चेन्नई को रणनीतिक लाभ भी है क्योंकि यह समुद्री मार्ग के माध्यम से दक्षिण एशिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु आर्थिक क्षेत्र के मामले में देश के सबसे अच्छे राज्यों में से एक है। हमने अभी कारोबार शुरू किया है और अब छह महीने में 15 प्रतिशत का उपयोग है।

End of Feed