स्टॉक SIP से बनेंगे अमीर या होगा नुकसान? शेयर बाजार में हर महीने पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Systematic Stock Investing: शेयरों में एसआईपी (SIP) से अनुशासन बनता है और मार्केट टाइमिंग का जोखिम घटता है। हालांकि, म्यूचुअल फंड जैसी सुरक्षा न होने के कारण मजबूत कंपनियों का चयन और नियमित समीक्षा बेहद जरूरी है।

Systematic Stock Investing : म्यूचुअल फंड में हर महीने तय रकम लगाना यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) आज के समय में काफी लोकप्रिय हो चुका है। जब निवेशकों को म्यूचुअल फंड से अच्छा अनुभव मिलने लगता है और बाजार की समझ बेहतर होती है, तो उनके मन में एक सवाल उठता क्या यही तरीका सीधे कंपनियों के शेयरों में लागू किया जा सकता है? जवाब यह है कि ऐसा किया तो जा सकता है, लेकिन इसके नियम और जोखिम म्यूचुअल फंड से काफी अलग हैं।

systematic stock investing, stock SIP, mutual funds vs individual stocks, disciplined investing, rupee cost averaging, stock fundamentals

शेयरों में एसआईपी: समझदारी से बनेगा मुनाफा, अंधाधुंध निवेश पड़ेगा भारी!

अनुशासन और नियमित निवेश का फायदा

हर महीने एक तय राशि निवेश करने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इससे इंसान की भावनाएं बीच में नहीं आतीं। बाजार चढ़ा हुआ है या गिरा हुआ है, इसकी चिंता किए बिना नियमित निवेश करने से शेयरों की खरीद लागत का औसत (रुपया कॉस्ट एवरेजिंग) बेहतर हो जाता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह एक बेहद सुविधाजनक तरीका है, क्योंकि उन्हें एक बार में बड़ी रकम जुटाने या सही समय का इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ती।

End of Feed