Suzlon Energy Share:विंड टर्बाइन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी सुजलॉन एनर्जी के बोर्ड ने 2 रुपए प्रति शेयर के फेस वैल्यू पर 1.59 करोड़ आंशिक पेड-अप इक्विटी शेयरों को फुल पेड-अप इक्विटी शेयरों में तब्दील करने की मंजूरी दी है। कंपनी के इस फैसले से कन्वर्ट किए गए शेयर्स की वैल्यू 3.97 करोड़ रुपए हो जाएगी। बोर्ड के इस फैसले की उम्मीद से मीटिंग के पहले से ही सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में तेजी दिख रही थी। और उसकी वजह से शेयर ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए।
सुजलान एनर्जी शेयर ने दिया बेहतरीन रिटर्न
बोर्ड के फैसले के बाद कंपनी के शेयर 7 जुलाई को 17.80 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर ने 191 फीसदी का रिटर्न दिया है। वही अगर साल 2023 में अब 68 फीसदी का रिटर्न मिल चुका है। जबकि बीते 6 महीने का रिटर्न करीब 75 फीसदी है।
एक साल में 6 से 18 रुपये के करीब पहुंचा शेयर
अगर पिछले एक साल के रिटर्न को देखा जाय तो कंपनी के शेयर 6 जुलाई 2022 को 6.06 रुपये से बढ़कर 7 जुलाई 2023 को 17.80 रुपये पर पहुंच गया, यानी एक साल में 191 फीसदी का इजाफा हुआ है। अगर किसी ने एक साल पहले कंपनी में एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज उसे 2.91 लाख रुपये मिलते। कंपनी इसके पहले 1200 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। विंड एनर्जी क्षेत्र में ग्रोथ का कंपनी को फायदा मिल रहा हैष सुजलॉन इस इंडस्ट्री में मार्केट लीडर है। हाल में उठाए कदमों के बाद कंपनी की बैलेंसशीट बेहतर हुई है। कंपनी ने हाली ही में बताया था कि उसने छह महाद्वीपों में फैले और 17 देशों में स्थापित 12,467 पवन टर्बाइनों के जरिए 20GW पवन ऊर्जा के लक्ष्य को हासिल कर लिया है।
(डिस्क्लेमर: इस न्यूज के जरिए शेयर में निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। ऐसे में निवेश से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।)
