Surat Textile Industry: बांग्लादेश में उथल-पुथल से भारत के इस शहर की होगी बल्ले-बल्ले ! जमकर कमाएंगे कपड़ा कारोबारी

Surat Textile Industry: बांग्लादेश चीन के बाद रेडीमेड गारमेंट्स का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है, लेकिन यह भारत के कपड़ा शहर सूरत से सप्लाई किए जाने वाले कपड़े पर बहुत अधिक निर्भर है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बांग्लादेश में उथल-पुथल
  • भारतीय कपड़ा उद्योग को मिलेगा फायदा
  • सूरत के कारोबारी कमाएंगे

Surat Textile Industry: कई ग्लोबल और स्थानीय ब्रांड, जो बांग्लादेश से कपड़ा खरीदते थे, अब अपनी मांग को पूरा करने के लिए भारतीय निर्माताओं की तरफ देख रहे हैं। दरअसल पड़ोसी देश बांग्लादेश में जारी अस्थिरता से ये ब्रांड असहज हो रहे हैं। सूरत के कपड़ा कारोबारियों के अनुसार उन्हें ऐसे ब्रांड्स से रेडी-टू-वियर गारमेंट्स के प्रोडक्शन और सप्लाई के लिए इन्क्वारी मिल रही है। अगर ये इन्क्वारी ऑर्डर में तब्दील हो जाती हैं, तो उनका अनुमान है कि सूरत के गारमेंट सेक्टर की ग्रोथ मौजूदा 12% प्रति वर्ष से बढ़कर 20-25% हो सकती है। साथ ही तमिलनाडु, पंजाब और नोएडा के कपड़ा केंद्रों को भी नए ऑर्डर से फायदा मिल सकता है।

Surat Textile Industry

भारतीय कपड़ा उद्योग को मिलेगा फायदा

ये भी पढ़ें -

End of Feed