Suraksha Diagnostic Limited IPO Allotment: सुरक्षा डायग्नोस्टिक का IPO सामान्य रहा। इसके आईपीओ को कुल 1.27 गुना सब्सक्राइब किया गया। आईपीओ के बाद आज बुधवार 4 दिसंबर को शेयर अलॉटमेंट फाइनल किया जा सकता है। यदि आपने इसके आईपीओ में आवेदन किया था तो आप रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलॉजीज, एनएसई और बीएसई की वेबसाइटों पर ऑनलाइन अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। बता दें कि इसका प्राइस बैंड 420-441 रु है, जबकि इसका मौजूदा GMP आईपीओ वॉच के अनुसार 2 रु है।
सुरक्षा डायग्नोस्टिक IPO का अलॉटमेंट आज
ये भी पढ़ें -
How to check status online on NSE
- NSE के डायरेक्ट अलॉटमेंट पेज पर जाएँ, जिसका लिंक ये है
- लॉगिन करें
- 'सुरक्षा डायग्नोस्टिक लिमिटेड' चुनें
- पैन कार्ड डिटेल दर्ज करें
- आईपीओ ऐप्लिकेशन नंबर दर्ज करें
- 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें
रजिस्ट्रार KFin Technologies की वेबसाइट पर ऐसे करें चेक
- Kfin Technologies के IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएँ
- पाँच सर्वर लिंक में से कोई एक चुनें
- IPO में से 'सुरक्षा डायग्नोस्टिक लिमिटेड' चुनें
- इनमें से कोई एक दर्ज करें : ऐप्लिकेशन नंबर, पैन या डीपी/क्लाइंट आईडी
- 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें
BSE पर कैसे चेक करें
- बीएसई IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं
- इश्यू टाइप में ‘इक्विटी’ चुनें
- लिस्ट से ‘सुरक्षा डायग्नोस्टिक’ चुनें
- अपना आवेदन नंबर या पैन टाइप करें
- शेयर अलॉटमेंट स्टेटस देखने के लिए ‘सर्च’ पर क्लिक करें
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ अलॉटमेंट की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
