Patanjali:पतंजलि ने पूरे देश के साथ किया धोखा,अगले आदेश तक इन उत्पादों के विज्ञापन पर रोक- सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court On Patanjali: न्यायालय ने कहा कि आपने (पतंजलि) इस आदेश (नवंबर 2023) का उल्लंघन किया है। आपमें इतनी हिम्मत और साहस है कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद भी यह विज्ञापन जारी किया... हम एक बहुत कड़ा आदेश पारित करने जा रहे हैं।

Supreme Court On Patanjali:सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद को रोगों के उपचार के लिए अपने उत्पादों का विज्ञापन करने से अगले आदेश तक रोकते हुए मंगलवार को कहा कि पूरे देश के साथ छल किया गया है। शीर्ष अदालत ने पतंजलि आयुर्वेद और इसके प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण को नोटिस जारी करते हुए पूछा कि अपने उत्पादों के विज्ञापन और उनकी औषधीय प्रभावकारिता के बारे में न्यायालय में दिए गए कंपनी के शपथपत्र का प्रथम दृष्टया उल्लंघन करने को लेकर उनके खिलाफ अवमानना कार्यवाही क्यों नहीं शुरू की जानी चाहिए। पतंजलि आयुर्वेद के सह-संस्थापक योग गुरु रामदेव हैं।

Patanjali Ramdev Supreme Court

पतंजलि पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त एक्शन

न्यायालय बोला-पूरे देश के साथ किया छल

End of Feed