सुंदरम होम फाइनेंस छोटे कारोबारियों को देगी 20 लाख रुपए तक का कर्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 23, 2023, 07:20 PM IST

सुंदरम होम फाइनेंस ने कांचीपुरम में एक छोटे कारोबारियों को कर्ज देने को लेकर विशेष इकाई स्थापित की है। यह इकाई ऐसे छोटे कारोबारियों को 20 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान करेगी।

वित्तीय कंपनी सुंदरम होम फाइनेंस ने तमिलनाडु में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने के उद्देश्य से राज्य के उत्तरी भाग में कदम रखा है। गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) सुंदरम फाइनेंस लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी ने क्षेत्र में परिचालन के पहले वर्ष में 10 करोड़ रुपये के कर्ज वितरित करने की योजना बनायी है।

Sundaram Home Finance

सुंदरम होम फाइनेंस छोटे कारोबारियों को देगी लोन

20 लाख रुपये तक लोन

सुंदरम होम फाइनेंस ने कांचीपुरम में एक छोटे कारोबारियों को कर्ज देने को लेकर विशेष इकाई स्थापित की है। यह इकाई ऐसे छोटे कारोबारियों को 20 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान करेगी। कांचीपुरम में शाखा का उद्देश्य क्षेत्र के साथ-साथ पड़ोसी चेय्यर, वंदावसी, अरक्कोणम, वालाजाबाद, ओरागदम और श्रीपेरंबदूर में छोटे कारोबारों को सेवा देना है। कंपनी ने अक्टूबर, 2022 में लघु व्यवसाय ऋण खंड में प्रवेश किया और संचालन के पहले वर्ष में 65 करोड़ रुपये का कर्ज वितरण करते हुए तमिलनाडु के दक्षिण और पश्चिमी हिस्सों में 25 विशिष्ट शाखाएं शुरू कीं।

End of Feed