सुकन्या समृद्धि योजना: बेटी के भविष्य के लिए ये 5 अहम जानकारी आप भी जान लें

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) स्कीम में माता-पिता 1 लाख रुपये सालाना जमा करके, मैच्योरिटी पर 46.18 लाख रुपये पा सकते हैं। SSY पर मौजूदा समय में 8.2 प्रतिशत की दर से सालाना ब्याज मिल रहा है।

बेटियों को बेहतर भविष्य देने के लिए सरकार की ओर से सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) शुरू की गई थी। आम लोगों के बीच यह सेविंग स्कीम काफी पॉपुलर है। निवेशकों को यह सेविंग स्कीम टैक्स छूट के साथ शानदार रिटर्न देती है। सरकार के समर्थन से SSY पर मौजूदा समय में 8.2 प्रतिशत की दर से सालाना ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम में माता-पिता 1 लाख रुपये सालाना जमा करके, मैच्योरिटी पर 46.18 लाख रुपये पा सकते हैं। आइए इस सेविंग स्कीम के बारे में वो 5 बातें जानते हैं जो हर किसी के लिए जानना काफी जरूरी है। आप भी इस स्कीम का फायदा उठाकर अपने बेटियों की पढ़ाई या शादी के लिए बड़ा फंड आसानी से जमा कर सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)

कौन कर सकता है निवेश

कोई अभिभावक 10 वर्ष से कम उम्र की भारतीय लड़की के लिए SSY खाता खोल सकता है और उसे 18 वर्ष की आयु तक चला सकता है, जिसके बाद वह इसे संभाल लेगी। एक परिवार में अधिकतम दो खाते हो सकते हैं। खाता 21 वर्षों तक सक्रिय रहता है।

End of Feed