Success story: सफलता किसी की मोहताज नहीं होती! न वह गरीबी देखती है न अमीरी। सफल होने के लिए कड़ी मेहनत के साथ कुछ कर गुजरने का जज्बा होना जरूरी होता है। अगर ये आपके पास है तो दुनिया की कोई ताकत आपको सफल होने से नहीं रोक सकती है। आज हम आपको ऐसे ही एक कमाल की शख्सियत से रूबरू करा रहे हैं। नाम है ललित केशरे। इनका परिचय यह है कि ये बेंगलुरु स्थित फिनटेक यूनिकॉर्न बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स लिमिटेड, जिसे Groww के नाम से भी जाना जाता है के सह-संस्थापक एवं सीईओ हैं। एक किसान के घर में जन्मे ललित केशरे ने अपनी मेहनत और लगन से आज लाखों युवाओं के प्रेरणा स्रोत बन गए हैं।
ललित केशरे
आपको बता दें कि ललित केशरे का जन्म मध्य प्रदेश के लेपा नामक एक छोटे से गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। उस क्षेत्र में कोई अंग्रेजी माध्यम का स्कूल न होने के कारण, उनके माता-पिता ने उन्हें खरगोन में उनके दादा-दादी के पास रहने के लिए भेज दिया, जहां हाल ही में एक स्कूल खुला था। केशरे ने बाद में आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग की और 2016 में ग्रो बनाने से पहले फ्लिपकार्ट में अपना करियर शुरू किया। आज, उनकी कंपनी देश में आईपीओ लाने वाली सबसे अधिक लाभदायक नए जमाने की स्टार्टअप कंपनी बन गई है।
कैसे बने 9500 करोड़ के मालिक
केशरे के पास ग्रो के वर्तमान में 55.91 करोड़ शेयर हैं, जो ग्रो में उनकी 9.06 प्रतिशत हिस्सेदारी है। आज ग्रो का शेयर 167.82 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इस भाव पर उनकी हिस्सेदारी का मूल्य करीब 9500 करोड़ रुपये है, जो उन्हें लगभग 1 अरब अमेरिकी डॉलर के आंकड़े पर पहुंचाता है। यानी केशरे अबरपति बन गए हैं। आपको बता दें कि 12 नवंबर को 100 रुपये प्रति शेयर पर सूचीबद्ध इस शेयर ने दो सत्रों में 70 प्रतिशत से अधिक की छलांग लगाई है, जो हाल के दिनों में सबसे मजबूत शुरुआतों में से एक है।
तीन दोस्तों के साथ मिलकर शुरू की 'ग्रो'
IIT बॉम्बे से पढ़ाई पूरी करने के बाद ललित किशोर ने Eduflix नाम की एक ऑनलाइन लर्निंग कंपनी शुरू की। लेकिन यह स्टार्टअप सफल नहीं हो पाया। फिर उन्होंने Flipkart में नौकरी की। यहां उन्होंने Flipkart Marketplace लॉन्च करने के साथ-साथ Flipkart Quick जैसी सर्विसेज पर काम किया। लेकिन आपना काम करने की चाहत में उन्होंने अपने तीन दोस्तों के हर्ष जैन, नीरज सिंह और ईशान बंसलके साथ मिलकर 2016 में Groww की शुरुआत की। Groww ने म्यूचुअल फंड्स से शुरुआत की और फिर धीरे-धीरे स्टॉक्स, ETFs और IPO तक सेवाएं बढ़ाईं। देखते ही देखते लाखों युवा पहली बार निवेश करना Groww से सीखने लगे। आज 1.19 करोड़ से ज्यादा एक्टिव यूजर्स Groww पर हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
