Belstar Microfinance लाएगी IPO, 1300 करोड़ रु का होगा पब्लिक इश्यू, जानें कब मिलेगा निवेश का मौका

Belstar Microfinance Limited IPO: बेलस्टार माइक्रोफाइनेंस आईपीओ से मिलने वाले 760 करोड़ रुपये का उपयोग फ्यूचर की कैपिटल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जाएगा और बाकी पैसे का उपयोग जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। सेबी से मंजूरी मिलने के बाद ही बेलस्टार माइक्रोफाइनेंस अपना आईपीओ ला पाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुथूट फाइनेंस की माइक्रोफाइनेंस यूनिट लाएगी IPO
  • बेलस्टार माइक्रोफाइनेंस ने किया सेबी के पास आवेदन
  • 1300 करोड़ रु का होगा इश्यू

Belstar Microfinance Limited IPO: मुथूट फाइनेंस की माइक्रोफाइनेंस यूनिट बेलस्टार माइक्रोफाइनेंस (Belstar Microfinance IPO) ने रविवार को IPO के जरिए 1,300 करोड़ रुपये जुटाने के लिए मार्केट कैपिटल SEBI के पास आवेदन कर दिया है। ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक चेन्नई स्थित बेलस्टार माइक्रोफाइनेंस के आईपीओ में 1,000 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 300 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे। ओएफएस के जरिए कंपनी के मौजूदा शेयरधारक अपने पास मौजूद शेयर बेचेंगे।

Belstar Microfinance Limited IPO

बेलस्टार माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड लाएगी आईपीओ

ये भी पढ़ें -

End of Feed