सुब्रत रॉय:2000 रु से शुरू किया सफर,एयरलाइन-होटल-IPL तक में आजमाया हाथ,लेकिन विवाद पड़े भारी

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Nov 15, 2023, 08:48 AM IST

Subrata Roy Sahara Success Story: सुब्रत रॉय सहारा जब अपने बुलंदियों पर थे उस दौरान उन्होंने तेजी से अपने कारोबार का विस्तार पर किया। फाइनेंस कंपनियों से शुरूआत करने के बाद, सहारा ग्रुप सहारा एयरलाइन बिजनेस, अंबे वैली से लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट, लंदन-न्यूयार्क में होटल, IPL टीम, भारतीय क्रिकेट टीम के लंबे समय तक स्पांसर, फॉर्मूला वन टीम, मीडिया तक में हाथ आजमाया।

Subrata Roy Sahara Success Story And His Business: सहारा ग्रुप के फाउंडर सुब्रत रॉय का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। 2000 रुपये से बिजनेस शुरू करने वाले सुब्रत सहारा किसी परिचय के मोहताज नहीं रहे हैं। राजनीति से लेकर बिजनेस तक एक समय वह देश के सबसे प्रमुख चेहरा हुआ करते थे। फाइनेंस कंपनी के जरिए उन्होंने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से कारोबार शुरू किया और साल 2010 तक आते-आते वह एयरलाइन से इंटरटेनमेंट तक के बिजनेस में छा गए। लेकिन बाद में उनकी बुलंदी का सितारा डूबा तो सेबी के साथ निवेशकों के 24 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के विवाद में फंसे, उन्हें जेल भी जाना पड़ा।

subrata roy sahara

सुब्रत रॉय सहारा का निधन

IPL,होटल, एयरलाइन तक आजमाया हाथ

सुब्रत रॉय सहारा जब अपने बुलंदियों पर थे उस दौरान उन्होंने तेजी से अपने कारोबार का विस्तार पर किया। फाइनेंस कंपनियों से शुरूआत करने के बाद, सहारा ग्रुप सहारा एयरलाइन बिजनेस, अंबे वैली से लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट, लंदन-न्यूयार्क में होटल, IPL टीम, भारतीय क्रिकेट टीम के लंबे समय तक स्पांसर, फॉर्मूला वन टीम, मीडिया तक में हाथ आजमाया। लेकिन बाद में जब सितारे गर्दिश में आए और कानूनी विवाद बढ़ा तो एयरलाइन, होटल से लेकर कई बिजनेस से हाथ धोना पड़ा।

End of Feed