Indian Phosphate IPO Listing: शेयर बाजार में इंडियन फॉस्फेट की लिस्टिंग हो गई है। इंडियन फॉस्फेट का शेयर शानदार प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है। इंडियन फॉस्फेट का शेयर NSE SME पर 188.10 रु पर लिस्ट हुआ, जबकि इसके आईपीओ में शेयर का प्राइस 99 रु तय हुआ था। यानी इसकी लिस्टिंग 90 फीसदी प्रीमियम पर हुई है। इंडियन फॉस्फेट की लिस्टिंग शेयर बाजार की उम्मीदों के अनुरूप रही, क्योंकि इसका जीएमपी यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम लिस्टिंग से पहले 125 रु प्रति शेयर था, जो 126% से अधिक के लिस्टिंग प्रीमियम का संकेत देता है। हालांकि एनएसई के नए नियम के अनुसार एसएमई आईपीओ की लिस्टिंग 90 फीसदी से अधिक प्रीमियम पर नहीं होती। इसलिए इसका शेयर 90 फीसदी प्रीमियम पर ही लिस्ट हुआ।
इंडियन फॉस्फेट की जोरदार लिस्टिंग
ये भी पढ़ें -
लग गया लोअर सर्किट (Indian Phosphate Hits Lower Circuit)
188.10 पर लिस्टिंग के बाद इंडियन फॉस्फेट के शेयर में लोअर सर्किट लग गया है। इसका शेयर NSE पर करीब पौने 11 बजे लिस्टिंग प्राइस से 9.40 रु या 5 फीसदी लुढ़क कर 178.70 रु पर आ गया है।
कितना था प्राइस बैंड
इंडियन फॉस्फेट का आईपीओ 26 अगस्त को खुलकर 29 अगस्त को बंद हुआ। आईपीओ अलॉटमेंट 30 अगस्त को पूरा हुआ। इंडियन फॉस्फेट के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 94 से 99 रु प्रति शेयर था और कंपनी ने प्राइस बैंड के ऊपरी लेवल (99 रु) पर 67.36 करोड़ रु जुटाए।
कितना हुआ था सब्सक्राइब
इंडियन फॉस्फेट के आईपीओ को 267.89 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इसके इश्यू में रिटेल कैटेगरी में 243.02 गुना और Qualified Institutional Buyers (क्यूआईबी) कैटेगरी में 181.58 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ। Non-Institutional Investors (एनआईआई) का हिस्सा 441.01 गुना बुक हुआ।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
