पनामा नहर बना दुनिया का सबसे महंगा रास्ता! Hormuz Blockade के बीच करोड़ों निकल रहे जहाज

अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले और होर्मुज की घेराबंदी ने वैश्विक ऊर्जा सप्लाई को संकट में डाल दिया है। इसके चलते एशियाई देशों को तेल आपूर्ति के लिए मजबूरन नए रास्ते चुनने पड़ रहे हैं, जिससे अब पनामा नहर पर दबाव काफी बढ़ गया है।

आज की दुनिया में व्यापार पूरी तरह से समुद्री रास्तों पर टिका है, लेकिन पिछले कुछ समय से जियो पोलिटिकल टेंशन ने इन रास्तों को 'जंग का मैदान' बना दिया है। एक तरफ ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz) में जहाजों का निकलना दूभर हो गया है, तो दूसरी तरफ इसका सीधा असर दुनिया के दूसरे छोर पर स्थित पनामा नहर (Panama) पर पड़ रहा है। होर्मुज में ब्लॉकेड या रुकावट के डर से अब समुद्री जहाज पनामा नहर का रास्ता चुन रहे हैं, जिससे इस नहर से गुजरने की होड़ लग गई है। आलम यह है कि पनामा नहर इस वक्त दुनिया का सबसे महंगा समुद्री रास्ता बन चुका है।

Panama Canal

होर्मुज संकट से पनामा जा रहे जहाज

होर्मुज जलडमरूमध्य को दुनिया की 'तेल धमनी' कहा जाता है, क्योंकि वैश्विक कच्चे तेल का एक बड़ा हिस्सा यहीं से गुजरता है। ईरान द्वारा इस रास्ते को बंद करने की धमकियों ने शिपिंग कंपनियों को डरा दिया है। कंपनियां अब जोखिम भरे होर्मुज के बजाय पनामा नहर को प्राथमिकता दे रही हैं। हालांकि, पनामा नहर खुद सूखे (Drought) और जलस्तर में कमी के कारण सीमित क्षमता के साथ काम कर रही है। मांग बढ़ने और सप्लाई कम होने के कारण यहां से गुजरने के लिए अब 'वेटिंग लिस्ट' लंबी हो गई है, जिसका फायदा उठाकर पनामा नहर प्रशासन ने नीलामी (Auction) का सहारा लिया है।

End of Feed