Stocks Market Update: भारत-ईयू FTA से बाजार में जोश, सेंसेक्स 646 अंक उछला, निफ्टी 25372 तक पहुंचा

शेयर बाजार में आज भारत-ईयू के बीच हुई ट्रेड डील का पॉजिटिव असर देखने को मिला है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स जहां कारोबार की शुरुआत में ही 646 अंक उछाल के साथ कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी भी 25,200 के अहम लेवल को पार करते हुए 25372 तक पहुंच गया।

भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को लेकर बनी उम्मीदों से सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 646.49 अंक चढ़कर 82,503.97 अंक पर जबकि निफ्टी 196.7 अंक की बढ़त के साथ 25,372.10 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर फायदे में रहे। हालांकि, एशियन पेंट्स के शेयर में करीब छह प्रतिशत की गिरावट आई। मारुति, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर भी नुकसान में रहे।

Bull Back in Market

बाजार में तेजी

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का एसएसई कम्पोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में रहे जबकि जापान का निक्की 225 नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67.92 डॉलर प्रति बैरल रहा।

End of Feed