Stocks To Buy, Sanjiv Bhasin Pick: इन शेयरों मिल सकता है अच्छा रिटर्न, संजीव भसीन ने कह दी ये बात

Stocks To Buy, Sanjiv Bhasin Pick: दिग्गज निवेशक संजीव भसीन ने Aditya Birla Fashion and Retail (ABFRL) और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (VIL) पर निवेशकों के लिए आगे कमाई के लिहाज से निवेश की राय दी है।

Stocks To Buy, Sanjiv Bhasin Pick: हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार (7 जून) को बीएसई का सेंसेक्स ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। इस बीच स्टॉक मार्केट में आगे किन स्टॉक्स में कमाई के शानदार मौके दिख सकते हैं इसे लेकर IIFL Securities के डायरेक्टर और दिग्गज मार्केट गुरु संजीव भसीन ने ET Now Swadesh के खास शो में अपनी राय साझा की है।

Sanjiv Bhasin's TOP Pick

संजीव भसीन की टॉप पिक्स

दिग्गज निवेशक संजीव भसीन ने Aditya Birla Fashion and Retail (ABFRL) और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (VIL) पर निवेशकों के लिए आगे कमाई के लिहाज से निवेश की राय दी है। भसीन ने कहा, "मार्केट में मोमेंटम बरकरार है... मुझे इंडेक्स के ये तीन स्टॉक बहुत बढ़ियां लगते हैं। आइडिया और ABFRL तो अभी शुरुआत है... इसे लेकर बैठे रहिए... बहुत अच्छा टाइम आएगा आपका... आइडिया में तो 18 से ऊपर का ही लेवल आएगा।"

End of Feed