स्मॉलकैप कंपनी MIC Electronics के शेयर सोमवार, 3 जून को चर्चा में रहे, जब कंपनी ने भारतीय रेलवे से नया ऑर्डर जीतने की घोषणा की। कंपनी को यह ऑर्डर पूर्व मध्य रेलवे ज़ोन के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से मिला है। इस ऑर्डर में प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर इलेक्ट्रॉनिक कोच इंडिकेशन बोर्ड (CIB), यात्री आरक्षण केंद्र (UTS/PRS) के लिए किराया डिस्प्ले बोर्ड,और वीडियो वॉल जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
MIC Electronics को भारतीय रेलवे से नया ऑर्डर
इस काम की कुल कीमत ₹1.11 करोड़ है और इसे 6 महीने में पूरा करने की समय-सीमा तय की गई है। इसके अलावा, कंपनी को ₹60 लाख का एक और ऑर्डर भी मिला है, जिसमें रेलवे के लिए इमरजेंसी लाइटिंग यूनिट्स (ELU) की आपूर्ति की जाएगी।
शेयर में शुरुआती तेजी, फिर मुनाफावसूली
नए ऑर्डर की खबर के बाद MIC Electronics के शेयर आज 2.5% की तेजी के साथ ₹60.47 पर खुले और इंट्राडे हाई ₹60.90 तक पहुंच गए। हालांकि, दोपहर 12:30 बजे तक बाजार में बिकवाली के दबाव के चलते शेयर ₹59.50 पर 0.80% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था।
शानदार रिटर्न्स
MIC Electronics ने पिछले कुछ वर्षों में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न्स दिए हैं। पिछले एक साल में इस स्टॉक ने 22% का रिटर्न दिया है, जबकि दो साल में यह बढ़कर 203% हो गया। तीन साल में निवेशकों को 246% का मुनाफा हुआ है। सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन कंपनी ने पांच सालों में दिखाया है, जहां इसने करीब 8400% की अभूतपूर्व छलांग लगाई है। इस दमदार प्रदर्शन के साथ MIC Electronics का मौजूदा मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹1,434.98 करोड़ हो चुका है।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
