20 रुपये से कम में ट्रेड कर रहा यह स्टॉक चर्चा में, विदेशी अधिग्रहण और फंडरेजिंग की तैयारी में कंपनी

ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित हेल्थटेक और क्लाउड सेवाएं प्रदान करती है, 23 मई 2025 को बोर्ड मीटिंग में भारत के बाहर अधिग्रहण और FCCBs के जरिए फंड जुटाने जैसे अहम प्रस्तावों पर विचार करेगी। कंपनी के शेयर की कीमत ₹20 से कम है, लेकिन इसमें एफआईआई की 22.94% हिस्सेदारी है। मार्केट कैप ₹829 करोड़ है। शेयरों ने पिछले पांच वर्षों में 217% रिटर्न दिया है।

हैदराबाद आधारित एआई सॉल्यूशंस प्रदाता ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Blue Cloud Softech Solutions Ltd) के शेयर सोमवार को निवेशकों की नजर में रहेंगे। बीएसई पर सूचीबद्ध यह कंपनी विदेशी अधिग्रहण की योजना बना रही है और विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड (FCCBs) के जरिए फंड जुटाने की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि उसके बोर्ड की बैठक 23 मई 2025 को होगी, जिसमें मुख्य रूप से दो अहम प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा।

blue cloud news

ब्लू क्लाउड शेयर।

1. भारत के बाहर अधिग्रहण को अंतिम रूप देना, जो नकद, इक्विटी शेयरों के अदला-बदली (SWAP), या दोनों के संयोजन के रूप में हो सकता है।

End of Feed