2026 में किस-किस देन शेयर बाजार रहेंगे बंद, यहां जानें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

साल 2025 जल्द खत्म होने वाला है और सरकारी कर्मचारियों के लिए 2026 की छुट्टियों का इंतजार शुरू हो गया है। शेयर बाजार निवेशकों के लिए Market Holiday काफी मायने रखता है यही कारण है कि NSE ने साल 2026 में पड़ने वाली छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। आइए आपको बताते हैं 2026 में किस किस दिन शेयर बाजार बंद है।

अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं, ट्रेडिंग करते हैं या स्टॉक्स में निवेश करते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। शेयर बाजार निवेशकों को ये जानना बहुत जरूरी है कि साल 2026 में मार्केट कब-कब बंद रहने वाला है। भारतीय शेयर बाजार यानी NSE और BSE कई राष्ट्रीय त्योहारों, धार्मिक आयोजनों और सरकारी छुट्टियों पर बंद रहते हैं। इसके अलावा, शनिवार और रविवार तो पहले से ही नॉन-ट्रेडिंग डे होते हैं। इसलिए अगर आप अपनी निवेश योजना पहले से तय रखते हैं, तो Share Market Holiday List आपके लिए काफी काम की हो सकती है। 2026 में कई बड़े त्योहार कार्यदिवसों पर पड़ रहे हैं, जिसका मतलब है कि उन दिनों बाजार पूरी तरह बंद रहेगा और किसी भी प्रकार की खरीद-फरोख्त नहीं की जा सकेगी।

Share Market Holiday

किस किस दिन बंद है शेयर बाजार?

साल की शुरुआत ही एक बड़े अवकाश के साथ होती है। 26 जनवरी 2026, सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा। यह अवकाश हर साल तय होता है, इसलिए निवेशक इस दिन किसी भी तरह की ट्रेडिंग नहीं कर पाएंगे। इसके बाद 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है, जो रविवार के दिन पड़ रहा है, इसलिए बाजार स्वाभाविक रूप से बंद ही रहेगा। लेकिन इसके बाद मार्च महीना ट्रेडर्स के लिए थोड़ा व्यस्त होता है क्योंकि इस दौरान कई महत्वपूर्ण अवकाश आते हैं। 3 मार्च, मंगलवार को होली के कारण NSE-BSE बंद रहेंगे। इसी महीने 21 मार्च को रमज़ान ईद (Id-ul-Fitr) शनिवार के दिन पड़ रही है, इसलिए मार्केट भी अवकाश पर रहेगा। 27 मार्च, शुक्रवार को राम नवमी का अवकाश घोषित किया गया है, और इसके कुछ ही दिनों बाद 31 मार्च, मंगलवार को महावीर जयंती के कारण भी पूरे दिन ट्रेडिंग बंद रहेगी।

End of Feed