स्टॉक मार्केट में आज दिखेगी रॉकेट जैसी तेजी, आखिर ट्रंप ने ऐसा क्या कहा की एक झटके में सब बदल गया?

ग्लोबल बाजारों में अचानक माहौल बदलता दिख रहा है। डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान ने निवेशकों की चिंता कम कर दी है। ईरान युद्ध जल्द खत्म होने के संकेत और तेल प्रतिबंधों में ढील की संभावना से क्रूड कीमतें गिरने लगीं। इसका असर अमेरिकी बाजारों पर भी दिखा और आज भारतीय बाजार में तेजी की उम्मीद बढ़ गई है।

Stock Market Today: वैश्विक बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव के बीच अब माहौल अचानक बदलता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान ने निवेशकों की चिंता कम कर दी है। ट्रंप ने संकेत दिया है कि ईरान के साथ जारी तनाव जल्द खत्म हो सकता है और तेल की कीमतों को नीचे रखने के लिए अमेरिका कुछ बड़े कदम उठा सकता है। इसी संकेत के बाद वैश्विक बाजारों में तेजी लौटती दिखी और अमेरिकी इंडेक्स में भी तेज रिकवरी आई।

Trump On Market

बाजार में तेजी की संभावना

ट्रंप ने क्या कहा ?

ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ जारी युद्ध “बहुत जल्द खत्म” हो सकता है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अमेरिका तेल से जुड़े कुछ प्रतिबंधों में ढील दे सकता है और Strait of Hormuz से गुजरने वाले तेल टैंकरों को अमेरिकी नौसेना सुरक्षा दे सकती है। इस बयान का सीधा असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ा। निवेशकों को लगा कि अगर युद्ध जल्दी खत्म होता है और तेल सप्लाई सामान्य होती है तो ऊर्जा कीमतों का दबाव कम हो जाएगा।

End of Feed