Stock Market Updates: ट्रंप टैरिफ का असर, भारत समेत दुनिया के शेयर बाजार धड़ाम, किन देशों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

Stock Market News 03 April 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-चीन-पाकिस्तान समेत कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ (पारस्परिक टैरिफ) लगाने की घोषणा के बाद भारतीय शेयर बाजार, एशियाई शेयर और अमेरिकी शेयर बाजार भी धड़ाम हो गया।

Stock Market News 03 April 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ (पारस्परिक टैरिफ) लगाने की घोषणा के बाद गुरुवार को एशियाई बाजारों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ ओपन हुआ। गुरुवार को कारोबार शुरू होते ही भारतीय बाजारों में कमजोरी देखने को मिली। बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स 800 अंक से अधिक गिरकर 75,811.12 पर खुला, जो 1.05 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। इसी तरह, एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स 182.05 अंक गिरकर 23,150.30 पर खुला, जो 0.78 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है।

Stock Market Updates

ट्रंप टैरिफ से सहमा शेयर बाजार

शुरुआती कारोबार में IT और Auto में गिरावट जबकि Pharma सेक्टर में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी गई। करीब 854 शेयरों में तेजी, 1295 शेयरों में गिरावट और 157 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी पर टीसीएस, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, हिंडाल्को, ओएनजीसी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे, जबकि डॉ रेड्डीज लैब्स, सिप्ला, एनटीपीसी, अपोलो हॉस्पिटल्स लाभ में रहे।

End of Feed