Stock Market:शेयर बाजार के पहले घंटे का हाल,सेंसेक्स में 209 अंकों की गिरावट,मेटल स्टॉक्स टूटे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2023, 11:08 AM IST

Stock Market In First Hour: डॉलर इंडेक्स 104.5 के पार पहुंच गया है। जो कि घरेलू बाजार के लिए निगेटिव ट्रेंड हैं। इसी तरह सोने-चांदी की कीमतें फिलहाल फ्लैट हैं, वहीं ब्रेंट क्रूड 75 डॉलर के नीचे ट्रेड कर रहा है। जो कि पिछले 15 महीने का सबसे निचला स्तर है।

Share Market News Today, 16 March 2023: अमेरिका के बाद यूरोप पहुंच चुके बैंकिंग संकट का असर आज भी स्टॉक मार्केट पर जारी है। भारतीय शेयर बाजार में लगातार छठवें दिन गिरावट जारी है। गुरुवार को शेयर बाजार में बिकवाली का दौर जारी है। शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स बुधवार के लेवल 57500 से भी नीचे आ गया है। बुधवार को क्रेडिट सुईस में आई रिकॉर्ड गिरावट से ग्लोबल सेंटीमेंट निगेटिव हो गया है। शुरूआती कारोबार में मेटल स्टॉक्स सबसे ज्यादा टूटे हैं। इसके अलावा IT और बैंकिंग स्टॉक्स में भी तेज गिरावट है। कारोबार के पहले घंटे में बाजार करीब 209 अंक टूट गया है। सेंसेक्स 10 बजकर 15 मिनट पर 57,246 के स्तक तक गिर गया था।

Stock Market UPDATE

शेयर बाजार में पहले घंटे में गिरावट का दौर

मंदी की आशंका से मेटल स्टॉक्स का बुरा हाल

दुनिया में फिर से मंदी की आशंका से मेटल स्टॉक्स पर सबसे ज्यादा असर दिख रहा है। शुरूआती कारोबार में मेटल स्टॉक्स 3 फीसदी तक टूट गए हैं। और वह 2 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया है। हिंडॉल्को, टाटा स्टील से लेकर प्रमुख मेटल स्टॉक में गिरावट बनी हुई है।

End of Feed