Stock Market Today : Sensex 639, Nifty 166 अंक उछला, क्या टिक पाएगा बाजार का जोश?

शेयर बाजार में सप्ताह की शुरुआत मिलेजुले कारोबार से हुई है। एक तरफ जहां बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में ते तेजी है। वहीं, मिड और स्मॉल कैप शेयरों में बिकवाली हावी हैफ।

Stock Market Today Nifty Sensex : भारतीय शेयर बाजार में सोमवार 16 नवंबर को मिलाजुला कारोबार हो रहा है। एक तरफ बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी को जोरदार तेजी देखने को मिली। कारोबारी सप्ताह की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी ने बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया और शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 639 अंक तक उछल गया, जबकि निफ्टी में 166 अंकों की तेजी दर्ज की गई।

stock market nifty sensex

शेयर बाजार में मिलाजुला कारोबार

सुबह के कारोबार में Sensex ने 82,231.78 का इंट्राडे हाई बनाया। यह पिछले कारोबारी सत्र के बंद स्तर 81,592.45 से 639.33 अंक ज्यादा था। इसी तरह Nifty ने 25,310.70 का स्तर छुआ। शुक्रवार को निफ्टी 25,144.30 पर बंद हुआ था। यानी इसमें इंट्राडे आधार पर 166.40 अंकों की तेजी आई।

End of Feed